2025-08-24 15:47:55
नेशनल डेस्क : ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी और मृतका का पति विपिन रविवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेडिकल के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान सिरसा चौराहे के पास उसने गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की और पुलिस का हथियार छीनने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में कासना थाने के एसएचओ ने गोली चलाई, जो विपिन के पैर में लगी। घटना के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप 21 अगस्त को विपिन ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी निक्की को उसके मासूम बेटे के सामने जिंदा जलाकर मार डाला था। निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद निक्की के परिवार ने कासना थाने के बाहर धरना देकर न्याय की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में विपिन के साथ-साथ उसके जेठ और सास-ससुर को भी आरोपी बनाया है। घटना के बाद से यह केस प्रदेशभर में सुर्खियों में है। #WATCH | Greater Noida: Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati says, ... I have no remorse. I havent killed her. She died on her own. Husband and wife often have fights, it is very common... pic.twitter.com/YrPFaYARuY — ANI (@ANI) August 24, 2025 निक्की के पिता की पीड़ा निक्की के पिता ने बेटी की दर्दनाक मौत पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जब हमें फोन पर खबर मिली तो हम उसे देखने अस्पताल पहुंचे। पड़ोसियों ने उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरी बेटी 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी। जिस तरह से उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया, वह किसी भी बाप के लिए असहनीय है। इन दरिंदों ने मेरी बेटी ही नहीं, हर बेटी के अस्तित्व को ललकारा है। इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, इन्हें फांसी होनी चाहिए।”